थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 339/2014 धारा 392/411 भादवि बनाम 1.सौदान सिंह पुत्र रुप सिंह निवासी ग्राम पलिया मेहंदी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ 2. खुशीराम पुत्र रोशन सिंह निवासी ग्राम इकलहरी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ 3.गुलजारी पुत्र रामदास निवासी परसैरा थाना बिसौली जनपद बदायूँ की विवेचना उपनिरीक्षक श्री रामखिलौना थाना बिसौली द्वारा पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । इस अभियोग को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय,उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल जनपद बदायूं व पैरोकार हे0का0 जयप्रकाश थाना बिसौली द्वारा माननीय न्यायालय ADJ-09/एनडीपीएस कोर्ट, बदायूँ में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनाँक 15.10.2026 को माननीय ADJ-09/एनडीपीएस कोर्ट, बदायूँ द्वारा दोषसिद्द अभियुक्त सौदान सिंह पुत्र रुपसिंह उपरोक्त को धारा 411 भादवि के अपराध में 02 वर्ष के साधारण कारावास एवं कुल 1000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । अर्थदण्ड न देने पर 15 दिवस का अतिरिक्त साधारण कारावास का दण्ड भुगतना होगा । अभियुक्तगण सौदान सिंह, खुशीराम व गुलजारी को आरोपित अपराध अन्तर्गत धारा 392 भादवि के अपराध में दोषमुक्त किया जाता है । पैरवी करने वाले पैरोकार हे0का0 जयप्रकाश तथा लोक अभियोजक श्री सुधीर कुमार मिश्रा तथा विवेचक उ0नि0 श्री रामखिलौना थाना बिसौली का योगदान सराहनीय रहा ।
















