जमीन की विरासत में फर्जीवाड़े का आरोप, लेखपाल योगेश शर्मा और महिला पर मुकदमा दर्ज

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर चरसौरा में जमीन की विरासत में कथित फर्जीवाड़ा कर नाम दर्ज कराने के मामले में न्यायालय के आदेश पर हल्का लेखपाल योगेश शर्मा और गांव की एक महिला मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गांव निवासी 66 वर्षीय जगदीश ने दोनों पर मिलीभगत कर जमीन हड़पने के उद्देश्य से राजस्व अभिलेखों में कथित तौर पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी।

ग्राम विक्रमपुर चरसौरा निवासी जगदीश पुत्र शिशुपाल के अनुसार, गांव में स्थित चार गाटों की कुल 0.982 हेक्टेयर भूमि उनके पिता शिशुपाल के नाम दर्ज थी। उनके पिता के तीन पुत्र जगदीश, श्योराज और राजू थे। जगदीश का आरोप है कि उनके भाई श्योराज की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। श्योराज के परिवार में पत्नी गीता, पुत्र चंद्रपाल और पुत्री राजकुमारी हैं। आरोप है कि इसके बावजूद श्योराज के हिस्से की जमीन की विरासत में कथित अनियमितता करते हुए मंजू और उसके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज करा दिए गए।

जगदीश ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल योगेश शर्मा की मिलीभगत से जमीन पर अपना दावा मजबूत करने के उद्देश्य से कथित तौर पर फर्जी प्रपत्र तैयार कराए गए और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिए गए। जब उन्होंने लेखपाल से कथित फर्जी विरासत को हटाने की मांग की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने मामले की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद अब इस्लामनगर थाने में लेखपाल योगेश शर्मा और मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।