नवमी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, देवकन्याओं का पूजन

बदायूं। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के डीपी सिंह, शिवंवदा सिंह और ब्रजकिशोर ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान आर्येंद्र यादव और ध्रुव यादव ने आहुतियां समर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस में सद्बुद्धि के संचार की कामना की।

यज्ञ के बाद देवकन्याओं का पूजन कर नारी सम्मान और संस्कारों का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती का श्रृंगार व पूजन किया। इसके बाद आरती कर भोग अर्पित किया।

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि मां भगवती की शक्ति साहस, सद्बुद्धि और सत्कर्मों की प्रेरणा देती है। नवरात्रि आत्मशुद्धि, नारी सम्मान और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है।

कार्यक्रम में सुखपाल शर्मा, काली चरन पटेल, रामचंद्र प्रजापति, ममता शर्मा, मुन्नी देवी, मोना यादव, सीमा गुप्ता, नत्थू लाल शर्मा और वैभव शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।