बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का रविवार को जिले के विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। सिविल लाइंस मंडल के बूथ संख्या 195 पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्रसेवा और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों व छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने सरदार पटेल, महर्षि वाल्मीकि, भाई परमानंद और वैज्ञानिक नरिंदर सिंह कपानी के योगदान को याद करते हुए स्वदेशी अपनाने और सामाजिक एकता मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, सलीम खान, शेखर साहू, मुजाहिर खान बंटी, अंकित साहू, हिमांशु सक्सेना, एजाज खान, इजहार उद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















