पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

आज दिनांक 25.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ से मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को स्मरण किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शोएब (चेस्ट नं. 19) एवं आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हारिश (चेस्ट नं. 33) ने संयुक्त रूप से प्रथम व आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरिओम कुमार (चेस्ट नं. 51) ने द्वितीय स्थान तथा आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शिवम (चेस्ट नं. 99) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी श्री राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, उपनिरीक्षक यातायात श्री रामसेवक राठौर, उ0नि0स0पु0 श्री दीनानाथ मौर्य व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।