वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत वादी श्री आशीष पुत्र किशन चन्द्र सिंह निवासी मधुबन कालोनी थाना सिविल लाइन बदायूँ अपने मित्र बैभव कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी ब्रहामपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ के मय एक किता प्रार्थना पत्र बावत मय एक अभियुक्त (चोर) प्रशान्त पाल पुत्र नन्हेपाल निवासी ग्राम कण्डेला थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा उसकी मोटर साइकिल बुलट मोटर साइकिल UP24AF-7416 चोरी कर ले जाते समय पकड लेने के सम्बन्ध में मय अभियुक्त प्रशान्त पाल उपरोक्त मय मोटर साइकिल बुलेट के उपस्थित थाने आये। इस सन्दर्भ में थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 386/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
















