भाजपा-बसपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और सिनोद शाक्य सपा में शामिल

बदायूं।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिले की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को करारा झटका देते हुए जिले के दो दिग्गज पूर्व विधायकों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
लखनऊ स्थित सपा राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में बिसौली से भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और दातागंज से बसपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेता अपने साथ सैकड़ों समर्थकों का हुजूम लेकर लखनऊ पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

टिकट कटने और उपेक्षा से नाराज चल रहे थे कुशाग्र
बिसौली से वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए कुशाग्र सागर काफी समय से पार्टी के भीतर उपेक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने बीते 21 अक्टूबर को ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पिछले राज्यसभा चुनाव में बिसौली के मौजूदा सपा विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा क्रॉस वोटिंग करने और उसके बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं से उनकी बढ़ती नजदीकियों के कारण कुशाग्र सागर को अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर दिखाई दे रहा था। इसी उपेक्षा और बदलते समीकरणों के चलते उन्होंने पाला बदलने का फैसला किया।

सिनोद शाक्य के आने से दातागंज में सपा मजबूत

वहीं दूसरी ओर, दातागंज से बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके सिनोद शाक्य के सपा में आने से जनपद के इस हिस्से में भी समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। जानकारों का मानना है कि इन दोनों पिछड़े वर्ग के नेताओं के सपा में शामिल होने से जिले की सभी सीटों पर आगामी चुनावों के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। सपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों में विश्वास जताते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
इधर भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका तीन दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते है जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।