आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय – जतिन अग्रवाल

वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में किसान संगोष्ठी का आयोजन

बिसौली। नगर के वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोलिस ट्रैक्टर द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान संगोष्ठी में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और तकनीकी प्रतिनिधियों ने किसानों को पैदावार बढ़ाने और लागत कम करने के गुर सिखाए।
​कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सोलिस ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं और आधुनिक खेती में इसकी उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। डिविजनल हैड संजीव मिश्रा ने बताया कि सोलिस ट्रैक्टर अपनी उच्च लिफ्टिंग क्षमता, कम ईंधन खपत, शक्तिशाली इंजन और एडवांस फोर-व्हील ड्राइव तकनीक के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर और हैवी-ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिससे किसानों का समय और डीजल दोनों बचता है। ​संगोष्ठी में आधुनिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक खेती की जगह आधुनिक तकनीकों और स्मार्ट कृषि यंत्रों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वी. आर. ट्रेडर्स के स्वामी जतिन अग्रवाल ने कहा कि सोलिस ट्रैक्टर जैसी आधुनिक मशीनें न केवल किसानों का समय और ईंधन बचाती हैं, बल्कि खेतों में काम को आसान और अधिक उत्पादक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों तक सही तकनीक पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे, जिन्होंने सोलिस ट्रैक्टर के फीचर्स और आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसान संगोष्ठी में जतिन अग्रवाल, डिवीजनल हैड संजीव मिश्रा, स्टेट हैड बीरेन्द्र सिंह, एक्टिविटी हैड विनय मदन, टेरिटरी मैनेजर विशाल मिश्रा, विष्णुकांत अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, केशव अग्रवाल समेत सोलिस टीम उपस्थित रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।