वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे वाछिंत अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में दिनांक 27.10.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 389/2026 धारा 103(1) बीएनएस में नामित/वाँछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र महेन्द्रपाल सिंह नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को जालन्धरी सराय चौराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















