बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर बांटे। उन्होंने सभी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने बताया कि यह मेला उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार आयोजित किया गया है।
युवाओं ने अपनी योग्यता के हिसाब से कंपनियों में आवेदन किया। इसके बाद साक्षात्कार हुए और चयनित लोगों को जॉइनिंग लेटर मिले। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विधायक शाक्य का स्वागत किया।
नौकरी पाने वाले अभिषेक कुमार और ज्योति सिंह ने खुशी जताई। अभिषेक दो साल से, जबकि ज्योति तीन साल से नौकरी खोज रही थीं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर, नवनीत शाक्य, दीपक चौहान,निखिल सक्सेना, मोहित गुप्ता, दीपक चौहान, पीयूष राठी, तेजस्वी सागर, पंकज कुमार सिंह, गगन राठी, रजनीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
















