वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 29.10.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा 03 अभि0गण – 1. दानवीर पुत्र दाताराम निवासी मोहल्ला बडा परा वार्ड न0 01 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ 2. धीरेन्द्रपाल पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम सलेमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ 3. जावेद हुसैन उर्फ जाकिर पुत्र सली अहमद निवासी मो0 गौस नगर वार्ड न0 17 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ को मय चोरी किये गए 05 कट्टा चावल के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 360/2026 धारा 305 BNS पंजीकृत कर अभियुक्तगण को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















