वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 29.10.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण 1.आरिफ पुत्र नूरमोहम्मद निवासी ग्राम रुपपुर मोहरा थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ, 2.संदर्भ उपाध्याय पुत्र सत्य कुमार शर्मा निवासी ग्राम बाराचिरी थाना कादरचौक जनपद बदायूँ, 3.दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम चन्दननगर खरैर थाना बिनावर जनपद बदायूँ को मय 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व 03 अदद मोबाइल एवं 4900/-रु नगद तथा एक मोटरसाइकिल सहित बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 8/18/19 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















