नौली हरनाथपुर में मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 31 मरीजों का हुआ परीक्षण

बुखार और डेंगू के मरीजों को दी गई दवाएं, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया

बदायूं। वजीरगंज ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत ग्राम नौली हरनाथपुर में मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा के निर्देशन में किया गया। स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में कुल 31 मरीजों का परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की। इनमें बुखार से पीड़ित तीन मरीज शामिल रहे, जबकि डेंगू के दो मरीजों को भी दवा दी गई। अन्य मरीजों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।

मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समय पर बीमारियों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। ऐसे स्वास्थ्य मेलों से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलती है।
इस मौके पर डॉ इमरान, शैलेन्द्र, वार्ड बॉय अनुज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।