भगवान महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से हुई संपन्न मनमोहक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

सुरक्षा में कोतवाली पुलिस रही मुस्तैद

सहसवान नगर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन के साथ किया गया हवन पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो अकबराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज मोहल्ला , नवादा, बाजार विल्सनगंज तहसील गेट होते हुए मोहल्ला नीची नीनोहर में संपन्न हुई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं रास्ते भर नगर के लोगों ने फूल-मालाओं से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। झांकियों में शामिल कलाकारों को आकाश वाल्मीकि द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी इस अवसर पर अब्दुल फरीद खां, आदर्श सक्सेना, अतुल कुमार सोनी, मौर्य, हाजी अली, सलमान हैदर नकवी, शाकिर अली, शिवदेव सहित नगर के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे शोभायात्रा का आयोजन सुनील वालाराम की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सचिन उर्फ किन्नी, बाबू वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, राजीव कुमार, अजय कुमार, हर्षित, नीरज उत्तम वाल्मीकि, सोनू कुमार, शिवा सोना, विनेश वाल्मीकि व एहसान आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।