बदायूं बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

बदायूं बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में कृष्ण गोपाल पाठक उर्फ दीपक पाठक ने अपने समर्थक व संगठित अधिवक्ताओं के साथ बार एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
शुक्रवार को न्यायालय परिसर में कृष्ण गोपाल पाठक उर्फ दीपक पाठक ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ता हितों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर उनके साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने उनके अनुभव, सरल व्यवहार और संगठनात्मक क्षमता को लेकर विश्वास जताया। समर्थक अधिवक्ताओं ने कहा कि कृष्ण गोपाल पाठक हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं और महासचिव पद के लिए एक मजबूत व उपयुक्त उम्मीदवार हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर लगातार बढ़ रही गतिविधियों से यह स्पष्ट है कि इस बार का चुनाव रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *