गांव का पानी निकालने को लेकर विवाद, प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकाया। अमित वर्मा

उसावां: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरौरी मजरा गांव मथना में इंटरलॉकिंग कार्य में कुछ लोग बाधक बन गए।प्रधान के आदेश पर नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया।मथना गांव में प्रधान आदेश कुमार राजपूत के नेतृत्व में फूल सिंह के मकान से लेकर तालाब तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य गांव के पानी को तालाब में मोड़ने के लिए किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। इस मामले में प्रधान व ग्रामीणों द्वारा थाना उसावा में एक लिखित तहरीर दी गई।हालांकि, इस कार्य में कुछ ग्रामीणों द्वारा बाधा डाली जा रही है। शिकायत के अनुसार, महेंद्र पाल पुत्र लज्जाराम, ब्रजमोहन पुत्र महेंद्र पाल और प्रवीन पुत्र राजपाल नामक व्यक्ति काम में रुकावट डाल रहे हैं और विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।इस मामले में उसावां थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शिकायतकर्ता ग्रामीण को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *