वजीरगंज : सर्राफा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

बदायूं। बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी ने बीमारी एवं पुत्रों की अनदेखी के कारण अपने घर के कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के मोहल्ला महेश चौक निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी पुत्र भोपराम रस्तोगी अपने घर में अकेले ही रहते थे काफी बुजुर्ग होने और बीमारी एवं पुत्रों की अनदेखी के कारण अपने घर के कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडा तो देखा कि बुजुर्ग व्यापारी का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था एवं उसके समीप ही तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पड़ोसियों के अनुसार विद्या सागर रस्तोगी अकेले ही अपने घर में रहते थे और घर के एक कमरे में सर्राफा का कारोबार भी करते उनकी पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका था और उनके दोनों बेटे बाहर रहकर व्यापार करते हैं जिसमें उनके एक पुत्र ब्रजकिशोर रस्तोगी दिल्ली तो दूसरे पुत्र नंदकिशोर रस्तोगी बरेली में रहकर व्यापार करते हैं बुजुर्ग व्यापारी काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था और इसी वजह से उनकी दुकान भी चार दिन से बंद थी।उनके पुत्र किसी कारणवश नहीं आ सके अकेलेपन और बीमारी से जूझ रहे वृद्ध व्यापारी ने कमरा बंद कर गोली मारकर हत्या कर ली सूचना पर पहुंचे वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने उनके पुत्रों को सूचना दी है ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।