मां मंगला देवी बाई पास को लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही मरम्मत कर चौड़ीकरण कराएं।

कैलाश भारती

इस्लामनगर (बदायूं) प्रशासन की उदासीनता व भ्रष्ट ठेकेदारों के कारण माँ मंगला देवी मार्ग बहुत जल्दी उखड़ गया। पूरे पाँच साल भी नहीं चल पाया। दर्शनार्थियों व सवारी वाहनों को ऊबड़ खाबड़ सड़क के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा। लोगो में लोक निर्माण विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है। कथित तौर पर बताया गया है भ्रष्टाचार की चर्म सीमा, क्षेत्रीय लोगो ने उस समय देखी जब उक्त मार्ग डालने में खाना पूरी की गयी। और ठेकेदार ने इस रोड पर बजरी व तारकोल इतनी कम मात्रा में डाला कि उक्त मार्ग मात्र तीन महीने में ही उखड़ना शुरु हो गया। जबकि इस मार्ग की हालत इस समय इतनी खस्ता है कि लोगो को मार्ग पर चलने मे जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता का पैसा बरबाद कर रहे ठेकेदार देश के गद्दार बन रहे हैं। लोगों ने उक्त सड़क की जांच कराने की मांग दोहराई है। अर्थात मां मंगला देवी मार्ग (बाई पास) की शीघ्र मरम्मत कर चौड़ीकरण कराया जाए एवम नगर पंचायत मंदिर से नगर तक विद्युत पोल लगा कर पथ प्रकाश की व्यवस्था करे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *