सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज बने पंकज पांडे

बदायूं। सीनियर डिवीजन फास्टट्रेक कोर्ट में बिसौली के पीठासीन अधिकारी पंकज पांडे प्रोन्नत होकर पहुंचे हैं। अभी तक वह न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसौली में तैनात थे। उन्होंने इस पद पर लगभग एक वर्ष तक अपनी सेवाएं दी।
जिला गोरखपुर के मूल निवासी पंकज पांडे व्यावहारिक एवं मृदभाषी इंसान है। 30 अप्रैल 2023 को उन्होंने बिसौली में पदभार ग्रहण किया था उनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष रहा। इससे पूर्व इस पद पर मनीष कुमार तैनात थे। पंकज पांडे को अधिवक्ताओं ने विदाई दी। एक समारोह में बिसौली बार काउंसलिंग के सभी पदाधिकारी ने प्रोन्नत जज पंकज पांडे का फूल मालाऐं और शाल पहनाकर सम्मान किया तथा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस दौरान बार काउंसलिंग के सभी अधिवक्ता पदाधिकारीयों ने बिसौली में जज के कार्यकाल को सराहा और साथ ही सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *