कालेज के प्रबंधक ने किया स्काउट शिविर का उदघाटन

( बदायूं ) – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में तीन दिवसीय आवासीय स्काउट शिविर चलाया जा रहा है ।
बीते दिन गुरुवार को कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने प्रातः काल स्काउट शिविर का उदघाटन किया । इस अवसर पर कालेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रधान लिपिक सुमति पाठक व स्काउट ट्रेनर सहायक राज्य प्रशिक्षक जमुना प्रसाद व सहायक स्काउट जिला प्रशिक्षक बृजेश कुमार व स्काउट गाइड प्रभारी महेश पाल सिंह सहित कालेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं ।
इस स्काउट शिविर में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 तक के लगभग 150 छात्र – छात्राएं प्रतिभाग ले रहे हैं ।
यह स्काउट गाइड शिविर 5 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर में अनवरत रूप से चलाया जाएगा । जिसमें 150 छात्र छात्राओं को कुल 15 अलग अलग टोलियों में विभाजित किया गया है जिसमें स्काउट गाइड की छात्राओं की दल नायक विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा की खेल जगत में अग्रणी कक्षा 11 की छात्रा शीतल यादव रहेंगी ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक होनहार छात्रा शीतल यादव के पिता एक मध्यम दर्जे के खेतिहर किसान हैं । छात्रा शीतल यादव के पिता समेत समूचे गांव दबथरा वासियों को होनहार छात्रा शीतल यादव पर नाज़ है कि वे आज स्काउट गाइड शिविर में दल नायक की भूमिका बखूबी निभा रही हैं ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *