शुक्रवार को तहसील सभागार में एईआरओ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक के मतदाताओ के नोटिसों के संबंध में जनसुनवाई की। जो मतदाता नोटिस से संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचे उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान गोपाल चंद्र, प्रवेश पाठक, जामिन हुसैन, गुंजन पाठक, लज्जा, नीलम, मोहित, हमशीरन, सरोज, संध्या, गणेश चंद्र गोयल, शाहना आदि मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। श्री प्रसाद ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान सामने आई विसंगतियां में कई मामलों में मतदाता के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होना, नाम की स्पेलिंग में त्रुटि, उम्र में असंगति, पता गलत होना या ना मैपिंग की स्थिति पाई गई है। ऐसे मामलों में मतदाताओं को नोटिस जारी कर उन्हें संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध किया जा सके और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलत तरीके से न हटे।





