सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के दो छात्रों का राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के छात्र प्रशांत दिवाकर व सोनू सागर का राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। इन छात्रों को 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।
कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश,सीमित संसाधन और आर्थिक चुनौतियों के बीच पढ़ाई कर रहे बच्चों ने एक मिसाल की है।
विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने नियमित कक्षाओं के साथ अतिरिक्त अभ्यास सत्रों में भी भाग लिया। सुबह-शाम की विशेष तैयारी,मॉडल पेपर अभ्यास और निरंतर मार्गदर्शन से इस सफलता की नींव रखी।पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष इस विद्यालय के छात्रों का लगातार चयन हो रहा हैं।
विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि के पीछे कालेज के शिक्षकों की समर्पित भूमिका भी रही हैं। छात्रों के चयनित होने पर विद्यालय के प्रवन्धक अमित पाठक ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *