इस्लामनगर। विकासखंड इस्लामनगर मैं ग्राम पंचायत अधिकारी ऋषिकांत शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को ब्लॉक परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ब्लॉक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके कार्यशैली से अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सहित एडीओ कृषि अशोक कुमार, एडीओ आईएसबी संजीव कुमार, एपीओ अनूप कुमार, सचिव दिग्विजय सिंह, अरविंद कुमार, पंकज यादव, स्वर्णकेश यादव, मौसिम अली, संजीव कुमार, आस मोहम्मद, ब्रजेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, कुमोद कुमार तथा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। समारोह का समापन सभी के द्वारा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।





