तीन पहिया टेंपो ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर,, टेंपो फरार

बिसौली – सोमवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर मुंडिया धुरेकी के पास बिसौली की ओर से जा रहे बाईक सवार भाई बहन को तीन पहिया टेंपू ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए बताया जा रहा है कि जनपद संभल थाना चंदौसी क्षेत्र के गांव छोटा खंडवा निवासी विनीत पुत्र धर्मपाल अपनी बहन ज्योति के साथ बिसौली की ओर से अपने गांव वापस जा रहे थे तभी कस्बा मुँडिया धुरेकी के पास पहुंचते ही तीन पहिया टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों भाई बहन घायल हो गए घटना को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायल विनीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं घायल ज्योति हल्की चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार का घर भेज दिया गया

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *