बिसौली बुधवार को नगर में रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की लापरवाही उस समय सामने आ गई। जब बुधवार को 3 बजे करीब एक रोडवेज बस खराब हो गई। बस के अचानक बंद हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि बस को ठीक कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय यात्रियों को ही धक्का लगाकर बस स्टार्ट करने पर मजबूर होना पड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी सवार थे। काफी देर तक बस खड़ी रहने के बाद चालक के कहने पर कुछ यात्रियों ने बस को पीछे से धक्का लगाया, तब जाकर बस चालू हो सकी ।यात्रियों ने रोडवेज विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन बसों की खराब स्थिति के कारण उन्हें जोखिम उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि बसों की नियमित जांच की जाए और खराब वाहनों को सड़कों पर न उतारा जाए।





