इस्लामनगर- भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। यहां कोई भी मेहनती बूथ अध्यक्ष कभी भी जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीयअध्यक्ष बन सकता है। इसलिए, कार्यकर्ता कभी भी अपने पद लिहाज से छोटा ना आंके। उन्होने सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को मेहनत से काम करने की अपील की। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी परिवारवाद का प्रतीक है। वहां कोई कार्यकर्ता कभी आगे नही बढ़ सकता। सिर्फ बड़े नेता से लेकर उसकी पीढ़ी दर पीढ़िया ही वह जिम्मेदारी संभालती है। जबकि, भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जिसमे मेहनती कार्यकर्ता को मेहनत और समर्पण के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में सभी स्तरो पर अभिव्यक्ति और भागीदारी का मौका मिलता है और पार्टी का ढांचा ऐसा है कि यदि कोई कार्यकर्ता पूरी लगन से संगठन से जुड़ा रहे, तो उसे बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय जिम्मेदारियो तक आगे बढ़ने के अवसर मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आहवान करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की दृष्टि से अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। पंचायत चुनाव में न सिर्फ जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने जिताने है, बल्कि क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक अपना बनाना है। हमें अपने कार्यकर्ताओ की क्षमता और मेहनत पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की नीतियां, सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी दें। इस अवसर पर चंदन वैश्य, अंकित गुप्ता, शरद गुप्ता, जय कुमार मोन्टू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।





