ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने संजीव सक्सेना, तहसील अध्यक्ष सुधाकर शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने संजीव सक्सेना, तहसील अध्यक्ष सुधाकर शर्मा

बिसौली। आसफपुर स्थित पंचवटी होटल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अतिथियों ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संजीव सक्सेना को सर्वसम्मति से पुनः जिलाअध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में मुकेश वशिष्ठ को जिला महामंत्री, आई एम खान को जिला मीडिया प्रभारी तहसील बदायूं से आकाश सक्सेना, बिसौली से सुधाकर शर्मा, बिल्सी से रविंद्र कुमार, दातागंज से शाहिद, एवं सहसवान से महेंद्र सक्सेना को तहसील अध्यक्ष चुना गया है। अंत में संजीव सक्सेना ने कहा है कि इस संगठन में साफ छवि के पत्रकार ही रखे जाएंगे, अगर किसी के दामन पर दाग है वह पत्रकार इस संगठन का सदस्य नहीं बनेगा। अंत में सुधाकर शर्मा ने सभी आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर एड. विजयभान सिंह, पवन मिश्रा, संजीव मिश्रा, राजेश कुमार, मुनेंद्र शर्मा, सीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।