बिसौली। शुक्रवार को कानून व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी दिया की शांति भंग करने की कोशिश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर एक डबल डेकर बस चालान भी काटा गया।चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर ने लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, अपराध निरीक्षक राम मेहर सिंह, एसआई जबर अली, एसआई पूजा तोमर, एसआई अरविन्द, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, रोहित कुंडू, आशीष, नितिन, मोहित, रवि खोखर आदि उपस्थित रहे।















