सड़क निर्माण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को कांग्रेस का समर्थन

बिसौली। तहसील क्षेत्र के ग्राम ढोहरनपुर में संपर्क मार्ग सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रही ग्रामीणों की भूख हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन मिला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शुक्रवार को ढोहरनपुर पहुंच कर भूख हड़ताल को समर्थन दिया। उनके साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल रहमान, कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष नवनीत यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भूख हड़ताल को समर्थन दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वह ढोहरनपुर के ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ग्रामीण विकास में विफल साबित हुई है। भाजपा की दोनों सरकारें मिलकर 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी बदायूं ने भी इस बाबत एक पत्र प्रमुख सचिव को भेजा है। लेकिन अभी तक शासन की स्वीकृति न मिलने से सड़क निर्माण नहीं हो सका है। इससे साबित होता है की भाजपा की सरकारें पूरी तरह से जन विरोधी हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी ने कहा कि नौ दिनों से ग्रामीण भूख हड़ताल पर है उनकी जिंदगी खतरे में है। किन्तु प्रशासन मौन साधे हुए हैं। कांग्रेस जिला महासचिव अब्दुल रहमान ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन के साथ कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता