फरियादियों को टरकाने की बजाय समस्याओं का वास्तविक निस्तारण करें – देवेंद्र प्रताप

बिसौली। सयुक्त विकास आयुक्त बरेली मंडल बरेली देवेंद्र प्रताप अचानक बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। श्री देवेंद्र प्रताप ने अफसरों को हिदायत दी की समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को टरकाने के बजाय समस्याओं का वास्तविक निस्तारण करें ताकि फरियादी संतुष्ट हो। सयुक्त विकास आयुक्तने चेतावनी दी कि अगर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मामला पकड़ में आएगा तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में बैठकर खुद लोगों की समस्याओं को सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, एसडीओ अमित कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *