समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद की मदद करना सच्चा उत्सव है – डा. सुविधा

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर क्लब ने एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यों के बीच उल्लास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान भारती अग्रवाल को इनरव्हील क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बीते वर्ष में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यो और सांस्कृतिक गतिविधियों को याद करना तथा नए वर्ष की सकारात्मक शुरुआत करना था। कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब द्वारा मानसिक मंदित बच्चों के लिए शीत ऋतु से राहत देने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्चा उत्सव है। इस अवसर पर भारती, ममता, सोनिया, लता, दिव्या, नीरू, संगीता, प्रतिभा, संयोगिता, अंशु, सुविधा, रोटरी क्लब से सुभाष चंद्र अग्रवाल आलोक गर्ग संजय गर्ग देवेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।