थाना उझानी,बदायूँ में तैनात उ0 नि0 स्व0 श्री कुंवरपाल सिंह के दुखदः निधन पर बदायूँ पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।स्व0 श्री कुंवरपाल सिंह की ह्रदय गति रुकने के कारण हुई मृत्यु,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

थाना उझानी बदायूँ में तैनात उप नि0 श्री कुंवरपाल सिंह पी.एन.ओ – 892532551 निवासी ग्राम व पोस्ट- नगला चिरौली, थाना- नरौरा, जनपद बुलन्दशहर जो आज दिनाँक 05.01.2026 को थाना उझानी से पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मोर्चरी बदायूँ आये थे, अचानक तबीयत खराब हो गई। जिनको जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उन्हें ह्रदय गति रुकने के कारण मृत घोषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ,प्रभारी निरीक्षक उझानी तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व परिवारजन द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत उ0 नि0 श्री कुंवरपाल सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन श्रद्धाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं अधि0/कर्म0गण द्वारा मौन धारण कर सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की गई । दिवंगत उ0नि0 को सद्धति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता