ईसीजी एजूकेटर भर्ती प्रकिया में धांधली को लेकर डीएम से मिले अभ्यर्थी

बदायूं उत्तर प्रदेश में ईसीजी एजूकेटर भर्ती प्रकिया शुरू की गई थी जिसमें होमसाइंस और एनटीटी डिप्लोमा लोगों के आवेदन लिए गए थे जिसमें जिले के लगभग 2500 आवेदन किये गये थे | जिसमें अभ्यर्थीयो द्वारा बताया गया कि भ्रष्ट कंपनी रेपिड वर्क फोर्स सॉल्यूशन के द्वारा कुछ अभ्यर्थियों को लखनऊ बुलाकर इंटरव्यू लिया गया | जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बदायूं में एक 500 अभ्यर्थियों की सूची चस्पा करा दी गई| जिसमें जिन अभ्यर्थियों के नाम थे उनको इंटरव्यू के लिए काल या मेल नहीं किया गया | जो अभ्यर्थी लखनऊ गये थे उनके सूची में नाम नहीं है ऐसे में अभ्यार्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम् कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | अभ्यर्थियों का कहना है कि इसमें सांठगांठ करके धन उगाही की गई है जिसने पैसे दिये है उनको बेसिक शिक्षा विभाग 6जनवरी को ज्वानिंग लेटर देने के लिए कहा गया था |इन सबकी शिकायत लेकर आज सभी अभ्यर्थियों ने जिला अधिकारी बदायूं को पत्र सौंपा है साथ ही जांच कराने की मांग की है | अभ्यर्थियों का कहना है कि यह भर्ती केवल जिले के अभ्यर्थियों के लिए थी लेकिन अन्य जनपदों के लोगों के भी आवेदन लिए गए हैं और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया अंदर खाने चल रही है |ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भ्रष्टचार खत्म करने की बात की जाती है तो ऐसे अफसर भ्रष्टचार को केवल बढ़ावा दे रहे हैं|भर्ती प्रकिया रद्द की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने शासन को भी पत्र भेजने की बात आज कही है |
ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार,नीरू गौतम , आराध्य यादव, वैशाली,स्वाती गौड़ ,आकाक्षा गौड़,अंकित यादव ,कन्यावती,ईशा वर्मा, पुष्पा देवी, राखी पाल,प्रीती कुमारी,रजनी कुमारी,राधिका उपाध्याय, चंद्रभान, सृष्टि मिश्रा ,प्रिया राजपूत उपस्थिति रही |

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता