जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर-घर पहुंचाएंगे कर्मचारी:शुरू हुई नई पहल

उसावां: नगर पंचायत उसावां की चेयरपर्सन प्रियंका अनिल सिंह चौहान द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिसमेें नगर पंचायत के कर्मचारी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर आवेदकों के घर पर वितरित करने जाएंगे। चेयरपर्सन ने बताया की नगर के लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, बार-बार नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब इस पहल से नगर के आम जनमानस को काफी सहूलियत मिलेगी। चेयरपर्सन ने बताया की नगर पंचायत के कर्मचारियों को चिन्हित कर निर्देशित किया गया है कि वह बिना किसी भेदभाव के इस पहल में अपना योगदान दें और नगर के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ पहुंचाएं। इस पहल के अंतर्गत नगर के अनेकों लोगों का इसका लाभ भी मिल रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *