रोटरी क्लब सदैव “सेवा परमो धर्म” के सिद्धांत पर कार्य करता है – रवि अग्रवाल

बिसौली। आर्य समाज मंदिर ग्राम गुधनी में रोटरी क्लब बिसौली दिनेश मधु आई हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों की आँखों की जांच एवं आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क वितरित की गईं।
दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब सदैव “सेवा परमो धर्म” के सिद्धांत पर कार्य करता है और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिविर का उद्देश्य लोगों को आँखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया। कैंप को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम का विशेष योगदान रहा जिसमें ठाकुर जीतू सिंह, कांक्षी वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, रजनीश शामिल रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *