स्टेट बैंक कृषि के प्रबन्धक की कार्यशैली को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा, दिया ज्ञापन

बिसौली। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के प्रबन्धक प्रशांत किशोर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बुधवार को महिला सदस्यों द्वारा तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के बैंक मैनेजर पर समूह की सदस्य व ग्रामीण महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समूह की महिलाओं ने उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए मैनेजर पर दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा और घंटों बैंक में बैठाए रखने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि सरकारी योजनाओं और सीसीएल के भुगतान में अनियमितता की जा रही है तथा पात्र लोगों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रामवती, मिथिलेश, कंचन, रेशमा, भूरी, ज्ञानवती, बेगमवती, ममता, सूरजमुखी, हेमलता, मुन्नी, निथलेश आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता