डिग्री कालेज की छात्राओं को किया गया जागरूकपुलिस ने आत्म रक्षा को लेकर दिए टिप्स


बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में वे किस तरह मदद प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रचना देशवाल ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर छात्राएं 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलने के मात्र 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए मौके पर पहुंच जाएगी। महिला कांस्टेबल सोनिया एवं पूजा ने कहा कि नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *