दातागंज कोतवाल वेदपाल सिंह की ‘जांबाजी’ और ‘संवेदनशीलता’ की गूँज, उजड़ते परिवार के लिए बने देवदू


बदायूँ (दातागंज): पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है, इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है दातागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने। अपनी ईमानदारी और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए प्रदेश भर में पहचान बनाने वाले निरीक्षक वेदपाल सिंह ने एक बार फिर जनता का दिल जीत लिया है। बुधवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान उन्होंने न केवल एक महिला के आंसू पोंछे, बल्कि एक परिवार को टूटने से भी बचा लिया। इंस्पेक्टर दातागंज वेदपाल सिंह की ईमानदारी और जांबाजी की पहचान बनी है। दातागंज क्षेत्र में तैनात निरीक्षक वेदपाल सिंह की छवि एक निडर और जांबाज अधिकारी की है। हाल के दिनों में कई बड़े और पेचीदा आपराधिक मामलों का सफल खुलासा करने के बाद उनकी चर्चा अब सिर्फ जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है। उनकी सक्रियता का आलम यह है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनमानस और महिलाएं उनकी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना कर रहे हैं। पैदल गश्त से व्यापारियों में विश्वास सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने में भी कोतवाल वेदपाल सिंह आगे हैं। उनके द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम को किए जाने वाले पैदल गश्त के कारण व्यापारियों और दुकानदारों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी ने असामाजिक तत्वों में खौफ और आम जनता में सुकून पैदा किया है। रोती हुई महिला के लिए बने सहारा बुधवार को कोतवाली कार्यालय में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। एक महिला अपने तीन बच्चों (दो बेटी और एक लड़का) के साथ बिलखती हुई कोतवाल दातागंज के पास पहुंची। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका पति शराब का आदी है, वह न तो घर आता है और न ही बच्चों के खर्च के लिए पैसे देता है। त्वरित निस्तारण: मौके पर ही कोतवाल वेदपाल सिंह ने समझौता कराया महिला की पीड़ा सुनकर निरीक्षक वेदपाल सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस टीम भेजकर उसके पति को कोतवाली बुलवाया। कोतवाल ने कड़े लहजे में पति को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के साथ-साथ बेहतर जीवन जीने की सीख दी। पुलिस की इस काउंसलिंग का सकारात्मक असर हुआ और पति ने अपनी गलती मानकर परिवार के साथ सही से रहने का संकल्प लिया।हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह दातागंज ने बताया कि”जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। पुलिस का उद्देश्य समाज में भयमुक्त वातावरण बनाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है।”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता