सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एक और सीसी रोड का किया लोकार्पण

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटौली में नवनिर्मित सीसी रोड़ का वृहस्पतिवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोकार्पण किया इस दौरान विधायक ने आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और पक्की सड़कें गाँव के सर्वांगीण विकास की नींव होती हैं। इस मार्ग के बनने से अब ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा क्षेत्र का विकास और जनता की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसको हम ईमानदारी निष्ठा से निभा रहे हैं ।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह,सोवरन सिंह राजपूत , कोटेदार धर्मेंद्र,भटौली प्रधान प्रतिनिधि राजवीर ,भैंसामई प्रधान धीर सिंह , सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *