गांव में छुट्टा गोवांशो का आतंक जिम्मेदार मौन। अमित वर्मा

म्याऊं: विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत हररामपुर में छुट्टा गोवंशों से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। गोवंश रात को किसानों की फसले बर्बाद करते हैं और दिन को गांव की गलियों में घूमते रहते हैं। ग्रामीणों में बताया की गांव में एक अस्थाई गौशाला भी बनाई गई है जिसमें एक भी गोवंश नहीं रखा जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान मुकेश कुमार व सचिव अजीत पाल को दी है लेकिन अभी तक गोवंशों की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी का हवाला देते हुए बताया की बृहस्पतिवार की शाम को 15 वर्षीय एक छात्र की सांड के हमले से मौत हो गई तथा कई किसान घायल भी हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन गोवंशों की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो गांव में कोई बड़ा हादसा हो सकता है प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और इन्हें गौशाला में बंद करना चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *