हाईवे पर कार की छत पर डांस करने वाला निकला किन्नर

रिपोर्ट सुनील कश्यप बदायूं

बदायूं। हाईवे किनारे ईको कार पर खड़े होकर नृत्य का वीडियो बनाने वाली महिला नहीं, बल्कि किन्नर निकला। यह खुलासा पुलिस ने नहीं, बल्कि स्वयं किन्नर ने किया। किन्नर ने वीडियो वायरल कर अपने कृत्य पर न केवल माफी मांगी है बल्कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का भरोसा दिलाया है।

मामला एमएफ हाईवे पर उसावां-कलान से लगने वाली शाहजहांपुर सीमा का है। कार की छत पर नृत्य करते हुए साड़ी पहने डांसट करने का वीडियो पांच जनवरी को वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही उसावां पुलिस जुट गई। जांच में ईको कार के नंबर से पता चला कि कार की छत पर नृत्य करने वाला शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव का रहने वाला किन्नर संजीव पुत्र जवाहरलाल है।

अब संजीव ने स्वयं वीडियो वायरल कर अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगी है और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा भी किया है।
उधर पुलिस जांचोपरांत कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *