बिल्सी के विधायक की माता का निधन,शोक व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम

बदायूं। ‌ भाजपा से जिले की बिल्सी विधानसभा के विधायक हरीश शाक्य की माता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह काफी दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थी। शोक व्यक्त करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की माता का आज लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया वह काफी समय से बीमार चल रही थी और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना से बिल्सी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पेतृक गांव कादरबाद में किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरीश शाक्य को ढांढस बंधाया और उनकी माता के निधन पर अशोक व्यक्त किया।
शोक संवेदना व्यक्त करने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, दीपक महेश, ममता सागर,अनुज वार्ष्णेय आदि लोग पहुंचे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *