आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा में नव युवक राहुल मौर्य पुत्र किशन पाल मौर्य सेना में भर्ती प्रकिया पूर्ण होने पर एक माह के प्रशिक्षण लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए।
इस दौरान युवक राहुल मौर्य के परिवार सहित ग्रामवासियों ने बैंड बाजे के साथ उन्हें हंसी खुशी से विदा किया ।
होनहार युवा राहुल मौर्य अपने विद्यार्थी जीवन में स्पोर्ट के जाने माने खिलाड़ी रहे हैं ।
इस अवसर पर राहुल मौर्य के परिवार सहित उन्हें चहेते मित्रगणों ने उन्हें मुंह मीठा कराकर जश्न के साथ फूल मालाएं पहनाकर विदा किया ।
इस दौरान ग्राम वासियों में उत्साह देखने को मिला ।





