आहोरामई में सदर विधायक ने बारात घर व जन सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन।

बदायूं बिलहरी सदर विधान सभा के गाँव आहोरामई
में सरकार द्वारा जनता की सेवा में समर्पित योजनाओं का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।
दोपहर के समय में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता विकास खंड जगत की ग्राम पंचायत आहोरामई गाँव पहुंचे जहाँ पर शासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या को देखते ग्राम प्रधान रिशु सिंह की मांग पर विधायक सदर विधायक ने बरात घर की सौगात देते हुए बरात घर का मिर्माण करा दिया और वहीं जनसुविधा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया उसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्यानकरी एक एक योजना का लाभ जनता को मिल रहा है और जनता की समस्याओं पर सरकार लगातार काम कर रही है पिछली सरकारों ने जनता को झूठ बोलकर छला था जिसकी बजह से पिछली सरकार हांसिये पर चली गई आने बाले समय में स्पस्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है दंगाई और पत्थरबाज बिलुप्त हो गये इस सरकार में माफियाओं का सफाया हो गया भाजपा सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा की गारंटी लेती है पहले बहन बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था आज के समय में किसी की हिम्मत नहीं जो बहन बेटियों की ओर नजर उठाकर देख सके ।
वहीं सभा को पूर्व चेयरमैन पति सुरेश चंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किये थे वह जनप्रतिनिधियों के माध्यम से धरातल लर उतर रहे हैँ और देश व प्रदेश में विकास की गंगा वह रहीं है आज जो सदर विद्यायक ने ग्राम प्रधान की मांग पर बरात घर और जन सुविधा केंद्र की एक बड़ी सौगात दी है जिससे गांव के लोगों को बड़ा लाभ होगा।
वहीं इस मौक़े पर अभय पटेल,विनोद सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख पति अनेगपाल सिंह,अंकित मौर्य,विवेक कुमार,वीरेंद्र सिंह,सुमित पटेल,रिटायर्ड लेखपाल अशोक कुमार,गौरव पटेल,गब्बर उर्फ़ पीयूष,श्री कृष्ण पाठक,पुष्पेंद्र यादव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो।
आहोरामई में बरात घर का उद्घाटन करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता