आरटीएम सोसाइटी की टीम ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

बदायूं। कस्बा सहसवान में शहबाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा रविवार को सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा खान ने बताया कि बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य हमारी टीम के द्वारा कोहरे में सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोसाइटी की टीम ने वाहन चालकों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतने के प्रति सचेत किया। लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों से बताए और कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से होने वाले हादसों को कम किया जाए।
युवाओं से अपील और रिफ्लेक्टर का महत्व
सोसाइटी द्वारा जनपद के युवाओं से विशेष अपील की गई। उन्होंने बताया कि वाहन हमेशा धीमी गति में चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट प्रयोग अवश्य करे।
इसके साथ ही, वाहनों पर रिफ्लेक्टर (रेडियम पट्टी) लगाने के महत्व को समझाया गया, ताकि खराब मौसम और कम दृश्यता में भी वाहन दूर से नजर आ सकें और दुर्घटना की संभावना कम हो।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहिद अली खान, डॉ. राशिद अली खान, काशिफ खान, अनवर खान और सहसवान प्रभारी सुरेश कुमार त्यागी की विशेष सहभागिता रही।
साथ ही, आरटीएम सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा खान के नेतृत्व में मुशीर अली, नीशू खान, आज़म हुसैन, लाइबा खान, अबीर, साहिब एवं जुनैद ने सड़क पर चल रहे आमजन को रोककर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
निरंतर जारी है सामाजिक सेवा
आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट समय-समय पर समाजहित के ऐसे कार्य करती रहती है। संस्था का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी और नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *