श्री राम जन्म की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर

बिसौली। नगर के शिव मनकामेश्वर मंदिर में चल रही राम कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पंडित देशपाल भारद्वाज जी ने श्रोताओं को कथा का सार बताने के साथ ही भगवान राम के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन सुनाया। कथा वाचक भारद्वाज जी ने कहा कि कलयुग में भगवान की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। उन्होंने कहा की प्रभु श्री राम का अवतार धर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने प्रसंग के अनुसार कथा रसपान कराया। इस दौरान नवीन कुमार गुप्ता, सौरव गुप्ता, सत्यम उपाध्याय, निखिल गुप्ता, कपिल गुप्ता, लता गुप्ता, रूपम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कविता गुप्ता, निर्मला गुप्ता, मनोरमा, रीना, सावित्री, स्वाति रंजन, सुमीशा, दीपशिखा, प्रिया, सुषमा, राखी, शिखा, पारुल, कंचन, सनी, खुशी, शैली, दीपाली, गर्वित, ईशान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता