अज्ञात कारण से परचूनी की दुकान में लगी आग , लाखों का सामान व नकदी स्वाहा , पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

आसफपुर ( बदायूं ) – थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मानपुर में एक परचूनी की दुकान में अचानक लगी आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान व नकदी जलकर राख हो गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकानदार का कहना है कि बीते दिन मंगलवार को सुबह जब उसने दुकान के जंगल में होकर धुंआ निकलता देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । पीड़ित का कहना है कि रात को वह अपनी परचूनी की दुकान पर ताला बंद करके अपने घर पर सो रहा था ।
इस मामले का एक शिकायती प्रार्थना पत्र पीड़ित दुकानदार ब्रह्मचारी पुत्र प्रेम सिंह ने संबंधित पुलिस को दिया है ।
बताया जा रहा है कि पीड़ित विकलांग दुकानदार परचूनी की दुकान से ही अपने परिवार का भरण पोषण करता है ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *