बदायूँ: अनुभवी युवा अभिषेक वर्मा बने ‘अमित शाह यूथ ब्रिगेड’ के जिलाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री अमित शाह हैं संगठन के संरक्षक

बदायूँ (उत्तर प्रदेश): जनपद बदायूँ के दातागंज निवासी और प्रखर युवा अभिषेक वर्मा की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को देखते हुए उन्हें एक और बड़ी सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित शाह यूथ ब्रिगेड, जिसके संरक्षक स्वयं देश के यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. शुक्ला ने अभिषेक वर्मा को बदायूँ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अभिषेक वर्मा वर्तमान में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक सशक्त पत्रकार के रूप में निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पत्रकारिता के माध्यम से जनता की ज्वलंत समस्याओं को उठाना और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुँचाकर उनका समाधान कराना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। इसी निष्पक्षता के कारण क्षेत्र में उनकी एक विश्वसनीय पहचान है। शानदार सांगठनिक एवं प्रशासनिक का अभिषेक वर्मा को अनुभव है।अभिषेक वर्मा का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा है। उन्होंने पूर्व में भारतीय प्रशासनिक व जन शिकायत परिषद (नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य प्रकोष्ठ) के रूप
में पूरे प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया था। इसके अतिरिक्त वह वर्तमान एवं पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं मीडिया प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (नगर कार्यकारिणी, तहसील दातागंज)। जिलाध्यक्ष: राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ, बदायूँ।सदस्य: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तर प्रदेश) एवं जिला अपराध निरोधक कमेटी।पूर्व सह मीडिया प्रभारी: प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान। मे कार्य किया।प्रशासनिक सम्मानों से हुए हैं विभूषित समाज सेवा और जिम्मेदारी के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए अभिषेक वर्मा को प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है:कोरोना योद्धा सम्मान: लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में पत्रकारिता के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा के लिए।निर्वाचन सम्मान: निकाय निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए।पुलिस प्रशासन प्रशस्ति पत्र: अपराध मुक्त समाज और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए। अभिषेक वर्मा ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। अभिषेक वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक वर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा, “माननीय अमित शाह जी के संरक्षण वाले इस संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरूँगा। मेरा लक्ष्य संगठन की नीतियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है।” क्षेत्र में खुशी की लहर: अभिषेक वर्मा की इस नियुक्ति से दातागंज और पूरे बदायूँ जनपद के सहयोगियों और राजनीतिक पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता