क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन।

उसावां: बाबा जाहरवीर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य अयोजन हुआ। रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज के समीप इस टूर्नामेंट का अयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्णा ने फीता काटकर किया।टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पहला मैच उसहैत और आंधीदेई की टीमों के बीच खेला गया।मुख्य अतिथि अनिल कृष्णा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ खेलने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की सलाह दी। अनिल कृष्णा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना करते हुए दूर-दूर से आए सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर रूपेश यादव मुख्य संयोजक योगेश यादव अमन यादव जयवीर यादव आकाश यादव समेत कई अन्य लोगों की उपस्थिति रही

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।