कुंवरगांव मिशन शक्ति टीमों ने मां बाप से बिछुडी नाबालिग बच्ची को किया सकुशल बरामद,

परिजनों को सौंपी

कुंवरगांव थाना कुंवरगांव क्षेत्र से लापता हुई एक सात वर्षीय नाबालिग बच्ची को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-03 कस्बा व थाना कुंवरगांव निवासी श्रीमती रेखा पत्नी धर्मपाल ने 15 जनवरी 2026 को थाना कुंवरगांव में सूचना दी कि वह अपनी पुत्री पवित्रा के साथ घर के पास अलाव ताप रही थीं, इसी दौरान उनकी पुत्री खेलते-खेलते कहीं चली गई और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली।
सूचना मिलते ही थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान चलाया गया। प्रयासों के बाद गुमशुदा नाबालिग बच्ची कुं० पवित्रा पुत्री धर्मपाल (उम्र लगभग 7 वर्ष) को बदायूं-आंवला मार्ग पर ग्राम देवी, थाना आंवला जनपद बरेली के पास माता मंदिर के समीप से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी स्थल की दूरी लगभग 7 किलोमीटर बताई गई है।
बरामद बच्ची को उसकी माता श्रीमती रेखा एवं पिता धर्मपाल के सुपुर्द कर दिया गया। मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
बालिका को बरामद करने वाली पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल दामिनी,मीना देवी
व नीलम सक्सेना सामिल रहीं ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *